Tuesday, June 22, 2010

खमण ढोकला बनाने की विधि हिंदी में(Khaman Dhokala Receipe in Hindi)

Posted on 1:21 PM by Admin

खमण ढोकला (Khaman Dhokala )एक बहुत प्रसिद्द गुजराती खाना है | आप सबने कई बार अलग अलग जगह खाया होगा,और आप इसे घर पर बनाने के बारे में सोचते होंगे ,तो लीजिये इस लेख में हम आपको खमण बनाने की विधि हिंदी (hindi ) में बताने जा रहे है |



इसके लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की आवश्यकता होगी : -
  • 200 ग्राम बेसन
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 चम्मच नीबू का रस
  • 5-6 चम्मच शक्कर
  • 1/2 चम्मच राई
  • एक चम्मच हल्दी
  • हरी मिर्च
  • आवश्यक मात्रा में पानी
  • 2 चम्मच पका हुआ तेल
  • 4-5 मीठे नीम की पत्तिया
  • 3/4 चम्मच सोडा या 2 चम्मच ENO पाउडर
  • धनिये की पत्तिया
  • हरी चटनी
  • मीठी सोंठ की चटनी
  • दही
  • बारीक नमकीन
बनाने की विधि : - एक बर्तन में बेसन को डाले ,उसके बाद नमक,नीबू,शक्कर,तेल और पानी को मिलकर अच्छी तरह फेटे (Mix करे ) | ध्यान रहे घोल में गांठे ना पड़े | इसके लिए घोल को एक ही दिशा में शक्कर और नीबू मिलाने तक hilate  रहे |

                       अब बेसन वाले घोल में सोडा या ENO पाउडर डालकर किसी साचे या बर्तन में डालकर खमण तैयार करे | तैयार खमण को ठंडा व गाढ़ा होने के लिए अच्छी तरह से ढक कर  अलग रख दे |

अब थोड़े तेल को गर्म करे और उसमे 1/2 चम्मच राई को डाले ,राई के चटकने की आवाज़ आने पर 4-5 मीठे नीम की पत्तियों को डालकर भंगारे |हरी मिर्च को लम्बाई में कटे ,अब कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ी हल्दी का भंगार दे
अब यदि चाहे तो हरी मिर्च को बाहर निकल सकते है |
 
2 कप पानी में 1/2 चम्मच नीबू का रस और 3-4 चम्मच शक्कर मिला कर उबाले |अब इसे भंगार दिए हुए घोल में मिला दे |अब इसके द्वारा तैयार खट्टे मीठे पानी को गुन-गुना(हल्का गर्म) होने के लिए अलग रख दे |

 बेसन वाला घोल पूरी तरह ठंडा होने पर इच्छा अनुसार आकृति (Shape ) में ढोकलो को काटे(ध्यान रहे ढोकले थोड़े स्पंजी और पीले होने चाहिए) और अब काटे हुए टुकडो को खट्टे मीठे गुन-गुने पानी में  डालकर 15 -20  मिनट रखे| सोंठ की मीठी चटनी,हरी धनिये की चटनी,दही,धनिये की पत्तियों से सजाये | आपका खमण मेहमानों को परोसने के लिए तैयार है|

8 Response to "खमण ढोकला बनाने की विधि हिंदी में(Khaman Dhokala Receipe in Hindi)"

.
Kaur Says....

nice recipe.



<a href="http://www.akvegrecipes.com/>http://www.akvegrecipes.com/2017/01/hindi-chole-bhature-recipe.html/a>

.
garnetejablonsky Says....

Hotel Casino & Spa | Mapyro
Welcome to Casino Hotel & Spa, one of the best places 보령 출장마사지 to stay when you 포항 출장안마 have a budget. Discover easy 김천 출장샵 access to the 남양주 출장마사지 casino floor, friendly staff, and 창원 출장샵 easy

Leave A Reply